
हरियाणा की मशहूर स्टेज डांसर मुस्कान बेबी की परफॉर्मेंस और वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। एक डांस कॉम्पिटीशन का उनका ऐसा ही एक वीडियो खूब पॉप्युलर हो रहा है जिसमें वह ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं। मुस्कान बेबी जब भी स्टेज पर होती हैं, आग लगा देती हैं। यूट्यूब पर भी उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। हर बार उनका डांस पिछली बार से बेहतर लगता है। तो वही आपको बता दे मुस्कान बेबी के लाखो नही करोड़ो फैन उनके डांस के दीवाने हैं इसी बीच एक ऐसा शख्स भी है जो उनका बहुत करीबी दोस्त माना जाता हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली के किंग और हैंगओवर नाइट्स पार्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल सोंधी की।
आपको बता दे दिल्ली किंग साहिल सोंधी भी दिल्ली में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं दिल्ली एनसीआर के लोग उनके ही नहीं उनकी पार्टी के भी दीवाने हैं। भले ही लॉकडाउन में बार लॉक होने के बाद पार्टी में ब्रेक लग गया हो मगर साहिल सोंधी की पॉपुलैरिटी आज भी किसी से कम नहीं हैं। दिल्ली बार अनलॉक होने के बाद हैंगओवर नाइट्स पार्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल सोंधी ने एलान किया था की उनकी पार्टी 27 जून शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक दिल्ली के UPGRADE KITCHEN & BAR में रखी गई हैं। साहिल सोंधी के इस एलान के बाद दिल्ली वाले और उनके फॉलोवर्स काफी उत्साहित हैं। आपको बता दे साहिल सोंधी की इस पार्टी में सेलिब्रिटी गेस्ट हरियाणवी मशहूर डांसर मुस्कान बेबी पार्टी में शिरकत करके अपने डांस से पार्टी में चार चांद लगाने वाली हैं। इतना ही नहीं साहिल सोंधी की इस पार्टी के सेलिब्रिटी गेस्ट अनिता मंडल भी शिरकत करने वाली हैं। तो वही जब हनी महाजन ने साहिल सोंधी से बात की तो उन्होंने बताया की 50 प्रतिशत क्षमता के कारण उन्होंने कम सेलिब्रिटी गेस्ट और मॉडल को न्योता दिया हैं। उन्होंने बताया की जैसे जैसे दिल्ली अनलॉक होगी वैसे ही मेरी पार्टियों में बड़े सितारों का आना भी शुरू हो जाएगा।