दिल्ली।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी एवम् मिसेज यूनिवर्स श्रीमती रूबी यादव ने सुश्री रागिनी दिवेदी को जन परिषद के वूमेन विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली की वूमेन विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 31 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर सात अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। सुश्री रागिनी के मनोनयन पर एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here