आज कस्बा झिंझाना में भाजपा जिला अध्यक्ष शामली श्री सतेंद्र तोमर जी के नेतृत्व में नगर झिंझाना के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनपद शामली के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर जी व उनकी टीम ने इस मौके पर कैराना सीओ प्रदीप कुमार सिंह जी (सादी वर्दी में), झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक पी०के० सिंह , अपराध निरीक्षक रूप किशोर शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह भाटी तथा कई अन्य पुलिसकर्मियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल देव गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक अमित गोयल, झिंझाना मंडल उपाध्यक्ष विनोद रोहिला, मीडिया प्रभारी रवि गहलोत, अजय बंसल, विजेन्द्र कश्यप, बंटी तोमर, ठाकुर वीरपाल पुंडीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here